Ranchi: रांची के सोनाहुत इलाके से लापता युवक का कांची नदी किनारे से पुलिस ने धड़ बरामद किया है. युवक के लापता होने के मामले में 3 फरवरी को सोनाहुत थाना में जानकारी दिया गया था. युवक की पहचना हरिहर महतो के रुप में की गई है. जानकारी के मुताबिक परिजनों ने 3 फरवरी को सोनाहातू थाना मे लापता होने की जानकारी दिया था. जानकारी मिलने पर पुलिस हरकत में आई. रविवार को हरिहर महतो का शव एडरमहातु- मार्चाडीह गांव के सामने कांची नदी किनारे से सिर धड़ से अलग शव बरामद किया. बरामद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मामला स्पष्ट हो सकेगा. वही कॉल डिटेल्स खंगाला जा रहा है. हरिहर महतो का दो साल पहले शादी हुआ था. उसका एक माह का एक बेटा है. बताया जा रहा है कि हरिहर महतो गांव के ही एक महिला से अफेयर चल रहा था. महिला ने उसे मिलने के लिए बुलाया था. 31 जनवरी शाम लगभग 6:30 बजे हरिहर महतो घर से निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा. परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन कुछ सुराग नहीं मिल पाया. तो पुलिस को सूचना दिया. आरोपी पति-पत्नी को पुलिस हिरासत में लिया है. हत्या के सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed