Ranchi: जामताड़ा बाजार में बेवजह टोटो चालक के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने वाले पुलिस पदाधिकारी को एसपी ने सस्पेंड कर दिया है. आरोपी पुलिस पदाधिकारी सुधीर कुमार सिंह बिना हेलमेट के बाजार जा रहे थे. इसी दौरान गाली-गलौज और मारपीट के दौरान किसी ने विडियो बनाकर वायरल कर दिया.

मिली जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार को एक विडियो वायरल हुआ है जिसमें जामताड़ा जिला के एएसआई सुधीर कुमार सिंह वर्दी में बिना हेलमेट पहने बाईक से जामताड़ा बाजार जा रहे थे. जामताड़ा बाजार में बिना किसी कारणवश एक टोटो चालक के साथ सुधीर कुमार सिंह वर्दी का धौंस दिखाकर गाली-गलौज एवं मारपीट किया. जिसका विडियो सोशल मिडिया में वायरल हो रहा है. आरोपी पुलिस पदाधिकारी सुधीर कुमार सिंह के द्वारा बिना किसी कारणवश टोटो चालक के साथ मारपीट एवं गाली गलौज करना इनके घोर अनुशासनहीनता, उदण्डता एवं मनमानेपन को परिलक्षित करता है. इनके इस कृत्य से आम जनता के बीच पुलिस की छवि को धुमिल हुआ है. उपरोक्त आरोप के लिए सुधीर कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया. इस अवधि इनका मुख्यालय पुलिस केन्द्र रहेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed