Patna: वर्दी पहनकर चिलम फूंकना और वर्दी में लाठी भांजने वाले मामले में एसपी ने गंभीरता से लेते हुए निलंबित कर दिया है. मामला बेगुसराय जिले क बखरी थाना का है. आरोपी चौकीदार नंदकिशोर पासवान
और लक्ष्मण दास का विडियों सोशल मिडिया पर वायरल हुआ था. पूरे मामले की जांच बरखी एसडीपीओ से कराई गई. जांच रिपोर्ट के अनुशंसा पर यह कार्रवाई की गई है.
मिली जानकारी के अनुसार बखरी थाना में पदस्थापित चौकीदार नंदकिशोर पासवान का 16 मार्च को वाह्ट्सएप पर एक वायरल विडियो प्राप्त हुआ. जिसमें वे अपनी पूरी वर्दी में चिलम फूंक रहे हैं. जिस कारण ग्रामीणों के बीच पुलिस की छवि धुमिल हुयी. जो उनकी अनुशासनहीनता का परिचायक है. बखरी एसपीडीओ के अनुशंसा पर बेगूसराय एसपी ने चौकीदार नंदकिशोर पासवान को सामान्य जीवन यापन भत्ता पर निबंलित कर दिया.
वही बखरी थाना में पदस्थापित चौकीदार लक्ष्मण दास का एक वायरल विडियो प्राप्त हुआ. जिसमें वे अपनी पूरी वर्दी में लाठी भॉज रहे हैं. चौकीदार लक्ष्मण दास के द्वारा कर्तत्व के दौरान वर्दी में आम जनता में भय फैलाने वाला कृत्य किया गया है, जिससे आम जनता के बीच पुलिस की छवि धूमिल हुयी. बखरी एसडीपीओ के अनुशंसा पर बेगूसराय एसपी ने चौकीदार लक्ष्मण दास को सामान्य जीवन यापन भत्ता पर निलंबित कर दिया. दोनों निलंबित चौकीदारों का निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय बखरी अंचलाधिकारी कार्यालय होगा.
