Patna: कटिहार के बरारी इलाके में स्थित सर्वाराम दियारा में हथियार के साथ विडियो बनाने वाले दरोगा को एसपी ने निलंबित कर दिया है. बरारी थाना में तैनात दरोगा (एसआई) दिवाकर सरकार का सोशल मिडिया पर वीडियो वायरल हुआ था.
मिली जानकारी के अनुसार बीते रविवार को बरारी थाना क्षेत्र के सर्वाराम दियारा में क्षेत्र भ्रमण के दौरान बरारी थाना में पदस्थापित दरोगा दिवाकर सरकार का हथियार के साथ बनाया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो के अवलोकन से स्पष्ट हुआ कि संबंधित पदाधिकारी द्वारा स्वयं ही हथियार के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया गया है. मामले को गंभीरता से जांच के उपरांत कटिहार एसपी ने दरोगा दिवाकर सरकार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया.
