Ranchi: नगर उंटारी महिला थाना और एवं हरिहरपुर ओपी का गढ़वा एसपी अमन कुमार ने रविवार को निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में एसपी ने महिला थाना एवं हरिहरपुर ओपी में लंबित मामले की समीक्षा कर त्वरित निष्पादन के लिए निर्देशित किया. साथ ही थाना, ओपी दैनिकी, हाजत, मालखाना, CCTNS प्रणाली, सिरिस्ता कार्य, आने वाले परिवादियों एवं आगंतुकों की बैठने एवं पेयजल की व्यवस्था, महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली तथा विभिन्न लंबित मामलों का मूल्यांकन किया गया. थाना की समग्र कार्यप्रणाली, अभिलेखों एवं पंजियों के संधारण की स्थिति का भी बारीकी से अवलोकन किया गया. इस दौरान अभिलेखों एवं पंजियों में पाई गई त्रुटियों के शीघ्र सुधार, लंबित मामलों की समयबद्ध अनुसंधान, कार्यालय एवं थाना परिसर में स्वच्छता बनाये रखने सहित आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया. सभी पुलिस पदाधिकारियों, कर्मियों एवं चौकीदारों को Citizen Centric Policing को सुदृढ़ करने, पारदर्शिता बनाये रखने एवं आम जनता को त्वरित एवं निष्पक्ष न्याय सुनिश्चित करने के सम्बन्ध में स्पष्ट निर्देश भी दिया गया. इस दौरान बंशीधर नगर एसडीपीओ, नगर उंटारी अंचल निरीक्षक, थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान मौजूद रहे.
