Ranchi: चाइबासा जिले के बाबुडेरा के जंगल में जवानों ने नक्सलियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है. जंगल मे बने नक्सलियों के डेरा को ध्वस्त कर दिया है, जहां 1 करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा व उसकी टीम रुकती थी. नक्सली के विद्युत चलाए जा रहे अभियान के दौरान 13-14 अप्रैल को जराईकेला थाना क्षेत्र के वनग्राम बाबुडेरा के जंगल में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 5 आईईडी बरामद किया गया. जिसे सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता की सहायता से नष्ट कर दिया गया. साथ ही 11 नक्सल बंकर, 6 मोर्चा को भी सुरक्षा बलों ने ध्वस्त किया. इन बंकरों में भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता 1 करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा एवं उसकी टीम के ठहरने की व्यवस्था थी.
नक्सल बंकर से 15, 10, 5, 4 किग्रा का 2-2 आईईडी, प्रिंटर, 2 बैटरी, गोली, 1 लेथ मशीन, 18 पाइप, 15 मीटर तार और अन्य दैनिक उपयोग का समान बरामद किया गया.

वही अभियान के दौरान मंगलवार को टोन्टो थाना क्षेत्र के वनग्राम लुईया एवं बकराबेरा के जंगल में सर्च अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान वनग्राम बकराबेरा केजंगल में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये दो आईईडी बरामद किया गया. जिसे सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से नष्ट कर दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed