Ranchi: सीटीसी मुसाबनी में बुनियादी प्रशिक्षण प्रशिक्षु जवान बजरंगी यादव की मौत को लेकर झारखण्ड पुलिस मेन्स एसोसिएशन ने उच्च स्तरीय जाँच कराने की मांग किया है. इस संबंध में एडीजी प्रशिक्षण को पत्र भेजा है. पत्र के अनुसार सीटीसी मुसाबनी में बुनियादी प्रशिक्षण प्रशिक्षु जवान बजरंगी यादव का ईलाज के अभाव में मौत होने की जानकारी प्राप्त हुई है. ऐसी सूचना प्राप्त हुई है कि उक्त जवान लम्बी अवधि से बीमार चल रहे थे. उनके द्वारा ईलाज कराने के लिए अवकाश की माँग की गई थी परन्तु सीटीसी मुसाबनी प्रशासन ने अवकाश नही दिया. अवकाश नही मिलने कारण जवान बजरंगी यादव अपना उचित ईलाज नही करा सका. फलस्वरूप ईलाज के अभाव में जवान की मौत हो गई. इस प्रकार अवकाश नही मिलने के कारण उचित ईलाज के अभाव में मृत्यु होने से प्रशिक्षुओं में काफी आक्रोश है. एसोसिएशन ने सीटीसी मुसाबनी में बुनियादी प्रशिक्षण प्रशिक्षु जवान बजरंगी यादव की मौत की उच्च स्तरीय जाँच समिति गठित करते हुए जांच कराकर दोषियों के बिरूद्ध उचित कार्रवाई करने की मांग की है.
