Patna: बेगुसराय में मुख्य सहकारिता प्रसार पदाधिकारी और नवादा के नारदीगंज अंचल कार्यालय में तैनात राजस्व कर्मचारी के निजी मुंशी को रिश्वत लेते निगरानी की टीम ने दबोचा है. मुख्य सहकारिता प्रसार पदाधिकारी रंजीत प्रसाद को 10,000 रूपये रिश्वत लेते जीरो माईल स्थित मीरा मोटल रेस्टोरेंट के पास से गिरफ्तार किया गया है. वही नवादा जिले के नारदीगंज अंचल कार्यालय के राजस्व कर्मचारी गोपाल कुमार के निजी मुंशी राकेश कुमार को 19000 रुपये रिश्वत लेते नारदीगंज बाजार से पकड़ा गया है.
विष्णु कुमार ने पटना निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराया था कि आरोपी जमीन का दाखिल-खारिज करवाने के एवज में रिश्वत मांग रहा है. रसीदपुर पैक्स अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने पटना निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराया कि आरोपी मुख्य सहकारिता प्रसार पदाधिकारी रसीदपुर पैक्स का गोदाम बनाने के लिये दिये गये आवेदन को आगे बढ़ाने के लिए रिश्वत मांग रहा है. ब्यूरो शिकायत का सत्यापन कराया तो रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया. इसके बाद धावादल कार्रवाई करते हुए दोनो आरोपी को गिरफ्तार किया.
