Patna: डॉग बाबू, सैमसंग जैसे प्रमाण-पत्र के लिए आवेदन के बाद विभाग अब सख्ती बरत रही है.
कुत्ते की तस्वीर लगा निवास प्रमाण-पत्र का आवेदन करने एक और मामला सामने आया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच शुरू की गई. जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया.
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
ताजा मामला मधुबनी जिले का है. पुलिस कार्रवाई करते हुए बाबुबरही थाना क्षेत्र के पंचरूखी निवासी आरोपी सुमन कुमार को गिरफ्तार किया गया है.
जानकारी के मुताबिक बाबुबरही अंचल अधिकारी के आवेदन पर पुलिस मामला दर्ज किया था. जिसमे बताया गया कि आवेदित निवास प्रमाण पत्र जिसमें आवेदक के स्वअभिप्रमाणित फोटो के स्थान पर कुत्ते की तस्वीर लगी है. आवेदक का नाम टॉमी, पिता का नाम हिल्सा (पिला) तथा माता का नाम पेलेनिया बताया गया है. मोबाईल नं- 6206066*** तथा ई-मेल-करसूर्णन870@जीमेल.कॉम है. वर्तमान में निर्वाचन विभाग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2025 के परिदृश्य में इस तरह नियम के विरुद्ध स्वघोषणा देकर फर्जी आधार लगाकर, आवेदन करने वाले व्यक्ति पर कठोर कार्रवाई किया जाना आवश्यक है. उक्त अज्ञात व्यक्ति की पहचान कर इनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत प्राथमिकी दर्ज की जाए. ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति जो हो रही है, उसे रोका जा सके.
इस संदर्भ में बाबुबरही थाना द्वारा (कांड संख्या-357/25) दर्ज मामले में पुलिस त्वरित कार्रवाई कर मोबाईल नं0-620606**** के धारक- सुमन कुमार को फर्जी प्रमाण पत्र आवेदित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गय. अरोपी ने बताया कि वे इंस्टाग्राम पर रील्स देखकर इस प्रकार का कृत किया है.
