Ranchi: बोकारो जोन के आईजी के निर्देश पर पुलिस अभियान चलाकर 71 आरोपी क गिरफ्तार किया गया है. अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सक्रिय भूमिका निभा रही है. पुलिस अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चला रही है. ताकि अपराधियों में कानून का भय बना रहे. बीते रात आईजी सुनील भास्कर के निर्देश पर उत्तरी छोटानागपुर जोन के सभी जिलो में हत्या, चोरी, लूट, नशाखोरी, पॉक्सो, मारपीट एवं महिला उत्पीड़न से संबंधित अपराध के आरोपी, वारंटियों, फिरारियों के विरूद्ध समकालीन अभियान चलाया गया. इस अभियान में 71 आरोपी को गिरफ्तार किया गया. संगठित अपराध गिरोह से जुड़े 13 अपराधियों का सत्यापन किया गया. 255 वारंटो का निष्पादन किया गया. साथ ही 2 कुर्की का भी निष्पादन किया गया. आईजी ने कहा कि पूरे पुलिस बल की सामूहिक मेहनत का परिणाम है और आने वाले दिनों में अभियान तेज किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed