Ranchi: हजारीबाग के पनतीतरी जंगल में मुठभेड़ में 1.35 करोड़ के इनामी तीन नक्सली को सुरक्षाबलो ने मार गिराया है. मारे गये नक्सली में 1 करोड़ का इनामी सहदेव सोरेन, 25 लाख का इनामी रघुनाथ हेंब्रेम और 10 लाख का इनामी बिरसेन गंझू का नाम शामिल है. केन्द्रीय कमिटि सदस्य प्रवेश दा उर्फ सहदेव सोरेन उर्फ कमलेश उर्फ अमलेश उर्फ अनुज हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के भंडेरी का रहने वाला है. जोनल सदस्य बिरसेन गंझू उर्फ खेलावन गंझू उर्फ रामखेलावन उर्फ छोटा बिरसेन हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र के बकचुंबा का रहने वाला है. सैक सदस्य रघुनाथ हेम्ब्रम उर्फ शिबु मॉझी उर्फ निर्भय उर्फ बिरसेन उर्फ चंचल गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के जरीडीह का रहने वाला है. सहदेव सोरेन के विरुद्ध बोकारो गिरीडीह में 30, रघुनाथ हेम्ब्रम के विरुद्ध 58 और बिरसेन गंझू के विरुद्ध 36 मामले दर्ज है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नक्सल विरोधी अभियान के दौरान 14-15 सितंबर को हजारीबाग पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि भाकपा माओवादी के सहदेव सोरेन उर्फ प्रयाग दा, रघुनाथ हेम्ब्रम उर्फ शिबू मॉझी उर्फ निर्भय उर्फ बिरसेन, उर्फ चंचल एवं बिरसेन गंझू, उर्फ खेलायन गंझू, उर्फ रामखेलावन उर्फ छोटा बिरसेन का दस्ता किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिये हजारीबाग गिरिडीह जिला के सीमावर्ती क्षेत्र गोरहर थाना क्षेत्र के पांतीतरी जंगल में भ्रमणशील है. सुचना पर 209 कोबरा बटालियन, गिरीडीह एवं हजारीबाग पुलिस की संयुक्त टीम एक विशेष अभियान चलाया. अभियान में निकली टीम जैसे ही गोरहर थाना क्षेत्र के पांतीतरी जंगल में पहुंची. दस्ते ने पुलिस को लक्षित कर अंधाधुंध फायरिंग एवं ग्रेनेट से हमला कर दिया. जवाबी कार्रवाई में सहदेव सोरेन उर्फ प्रयाग दा, रघुनाथ हेम्ब्रम उर्फ शिबू माँझी उर्फ निर्भय उर्फ बिरसेन उर्फ चंचल एवं बिरसेन गंझू उर्फ खेलावन गंझू उर्फ रामखेलावन उर्फ छोटा बिरसेन को मार गिराया. इस अभियान में कोबरा 209 के दो जवान ग्रेनेड के स्पलेन्टर लगने से घायल हो गए. जिसका रांची स्थित मेदांता में इलाज चल रहा है, दोनों खतरे से बाहर हैं. मौके पर मैगजीन लगा 3 एके-47, 63 गोली, 6 भरा हुआ मैगजीन, 3 मैगजीन पाउच, एक टैब, इलेक्ट्रोनिक उपकरण, नगद, माओवादी पर्चा, सिरिज, ग्रेनेड का स्पीलंटर, स्प्रीग, लीवर समेत अन्य समान बरामद किया गया.

AK-47 रखने वाले 1 करोड़ के इनामी केन्द्रीय कमिटी सदस्य प्रवेश दा पूर्व सीएम के पुत्र-भाई समेत कई लोगो के हत्या में शामिल

केन्द्रीय कमिटि सदस्य प्रवेश दा उर्फ सहदेव सोरेन उर्फ कमलेश उर्फ अमलेश उर्फ अनुज 2 दशक से झारखंड के बोकारो, हजारीबाग और गिरिडीह एवं बिहार राज्य के जमूई, मुंगेर, लखीसराय और बॉका क्षेत्र में वर्ष 2021 से पूर्व सक्रिय था. वर्ष 1990-91 में लालखंडी पार्टी वर्तमान में भाकपा (माओवादी) संगठन में शामिल हुआ. सहदेव सोरेन यह एके0-47 हथियार रखता था. 25-30 की संख्या में अपने दस्ता के साथ मुख्यतः गिरिडीह जिले के पारसानथ पहाड़, बिहार के जमुई जिला, बोकारों जिला के झुमरा पहाड़, चतरो चटटी एवं हजारीबाग जिला के विष्णुगढ, चुरचू तथा आंगों थाना क्षेत्र में लगतार भ्रमणशील रहकर नक्सल गतिविधि को अंजाम देता था.

गिरिडिह जिले के देवरी थाना के चिलखारी गाँव में झारखण्ड के पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी के भाई मुनुलाल मरांडी एवं उनका पुत्र मुख्य अतिथि के रूप में आये थे. सहदेव सोरेन के दस्ता ने बाबूलाल मरांडी के भाई, पुत्र सहित 20 लोगों की हत्या कर दिया था. 1 जनवरी 2008 को मुंगेर जिला ऋषि कुण्ड परयटन स्थल में 4 सैप जवानों पर हमला कर हत्या करने के बाद हथियार लूट लिया. वर्ष 2004-05 में गिरिडिह जिला के पचम्बा में होमगार्ड कैम्प पर हमला कर 183 रायफल लूट लिया. वर्ष 2011 में लखीसराय जिला में पुलिस पार्टी के उपर हमला कर दिया. हमले में 10 पुलिस कर्मी मारे गये तथा करीब 35 हथियार लूट लिया. 30 नवम्बर 2013 को जमालपुर और रतनपुर मुंगेर के बीच इंटरसिटी ट्रेन में हमला कर तीन सरकारी रेल पुलिस कर्मियों की हत्या कर दिया. 10 अप्रैल 14 को गंगटा मुंगेर में नक्सलियों के लगाये गये एम्बुश में 131 बटालियन के 2 जवानों की मौत हो गई एवं 9 जवान घायल हो गये. 19 सितंबर 2018 को जमुई जिले के पांडेय टीका बरहट में पुलिस मुखबिरी के आरोप में एसएसबी जवान सिकंदर यादव को गोली मार कर हत्या कर दिया.

चाईबासा में बिरसेन ने पुलिस गाड़ी को बिस्फोट का उड़ा दिया था, जिसमें एक दर्जन जवान हुआ शहीद

रघुनाथ हेम्ब्रम उर्फ शिबु मॉझी उर्फ निर्भय उर्फ बिरसेन उर्फ चंचल का कार्यक्षेत्र झारखंड राज्य के बोकारो, हजारीबाग और गिरिडीह क्षेत्र रहा है. वर्ष 1993 में एमसीसीआई वर्तमान में भाकपा संगठन में शामिल हुआ था. वर्ष 1998 में आम चुनाव के समय झुमरा पहाड़ पर चुनाव कराने जा रहे बीएसएफ की गाड़ी को विस्फोट कर उड़ा दिया था, कई जवान शाहिद हुए. इसी वर्ष बोकारो के ग्राम चतरो चट्टी के पुलिस शिविर को उड़ाने की घटना में शामिल था. वर्ष 1998 में विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के गोदनीटांड गाँव में मिथलेश सिंह के दस्ता साथ मिलकर 7 लोगों की हत्या कर दिया था. वर्ष 2000 में विधानसभा चुनाव के समय बहने जंगल थाना विष्णुगढ़ में पुलिस बल की गाड़ी उड़ाने की घटना जिसमें एक पुलिस कर्मी शहीद हुए. 1 जून 2006 को चाईबासा जिला के किरूबुरू के कार्लेत गाँव के पास पुलिस गाड़ी को विस्फोट कर उड़ा दिया. जिसमें 12 पुलिसकर्मी शहीद हुए.

कई मुठभेड़ की घटना को अंजाम दिया था बिरसेन

बिरसेन गंझू उर्फ खेलावन गंझू उर्फ रामखेलावन उर्फ छोटा बिरसेन का कार्यक्षेत्र बोकारो, हजारीबाग और गिरिडीह क्षेत्र रहा है. वर्ष 1995-96 में संगठन में शामिल हुआ था. वर्ष 2015 में सारंडा से वापस आते समय तैमारा घाटी में पुलिस के साथ मुठभेड, 2 जनवरी 2019-20 में राजडेरवा में पुलिस के साथ मुठभेड़ में शामिल था. मार्च-अप्रैल 2019-20 में राजडेरवा में पुलिस के साथ मुठभेड में शामिल था. जिसमें एक सीआपीएफ को गोली लगने से घायल हुआ था. जून-जुलाई 2022 में ढाकासाठीन में पुलिस के साथ मुठभेड़ में शामिल. 24 जनवरी 2022 को धम्मडवा में पुलिस के साथ मुठभेड़ में शामिल था.

माओवादी प्रभाव से मुक्त हुआ बोकारो का लुगु एवं झुमरा क्षेत्र के साथ गिरीडीह जिले का पारसनाथ इलाका

मुठभेड़ में मारे गये तीन इनामी नक्सली के बाद पुलिस बड़ी सफलता मान रही है. बोकारो जिला के लुगु एवं झुमरा क्षेत्र तथा गिरीडीह जिला के पारसनाथ क्षेत्र को भाकपा माओवादी के प्रभाव से पुरी तरह मुक्त किया गया है.  झारखण्ड पुलिस सभी नक्सलियों से अपील करती है कि वे झारखण्ड राज्य की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति का लाभ उठाकर समर्पण करें एवं झारखण्ड राज्य की मुख्य धारा में शामिल होकर विकास में योगदान करें.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed