Ranchi: रांची की मेयर रोशनी खलखो के कक्ष में शुक्रवार को वाटर बोर्ड के अधीक्षण अभियंता सहित अधिकारियों के साथ बैठक हुई. बैठक में मुख्य रूप से डिप्टी मेयर भी उपस्थित रहें. आगामी सरहुल में सभी आयोजन स्थलों पर पानी उपलब्धता व समस्याओं के समाधान पर चर्चा हुई, साथ ही मेयर द्वारा निर्देश दिया गया कि गर्मी को देखते हुए सभी वार्डो में जरूरतों के अनुसार प्रत्येक स्थान पर कैसे जनता को उपलब्ध हो सके ये सुनिश्चित हो. हम लोगों की तैयारी रहनी चाहिए, ताकि जनता को पानी के लिए परेशान न होना पड़े. साथ ही मेयर ने शहर में टूटे पाइपलाइन को अविलंब दुरुस्त करने का निर्देश दिया. तथा सभी टैंकरों की साफ सफाई करके उनमें जीपीएस सिस्टम की व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया, ताकि क्षेत्र के आम जनमानस को पानी सप्लाई की परेशानियों का सामना ना करना पड़े. बैठक में वाटर बोर्ड अधीक्षण अभियंता, कार्यपालक अभियंता सहित सभी अधिकारी पदाधिकारी मौजूद रहे.
मुख्य सरना स्थल का निरीक्षण, जरूरत के चीजों के व्यवस्था का निर्देश
रांची की मेयर रोशनी खलखो संध्या समय 5.00 बजे सिरमटोली स्थित मुख्य सरना स्थल का निगम के अधइकारियों के साथ निरीक्षण किया. सरना स्थल निरीक्षण के दौरान वहाँ के अव्यवस्थाओं सहित पानी और जरूरत के चीजों की व्यवस्था आज ही करने का अधिकारियों को निर्देश दिया. मौके पर मेयर रोशनी खलखो, डिप्टी मेयर नीरज कुमार, उप नगर आयुक्त गौतम साहू, सिटी मैनेजर अंबुज कुमार, जोनल सुपरवाइजर, वार्ड सुपरवाइजर सहित कर्मचारी-पदाधिकारी एवं सरना समिति के सदस्यगण मौजूद रहें.
