Patna: बिहार के अररिया में पुलिस और अपराधियों के साथ मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का मास्टरमाइंड ढेर हो गया. वही नरपतगंज थानेदार समेत 5 पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हुए है. मुठभेड़ में एक अन्य अपराधी को गोली लगी, लेकिन वो फरार हो गया. घटना अररिया जिले के नरपतगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात की है. अररिया पुलिस की ओर से एएसपी रामपुकार सिंह और फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने कमान संभाली.
जानकरी के मुताबिक पूर्णिया और आरा तनिष्क लूटकांड के आरोपी चुनमुन झा कई लूटकांडों का मास्टरमाइंड है. पुलिस को सूचना मिली थी कि चुनचुन झा अपने गैंग के साथ नरपतगंज में छिपा है. सूचना पर पटना एसटीएफ की टीम अररिया पहुंची. स्थानीय पुलिस के सहयोग से थलहा नहर के पास दबिश दी. तो अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की तो चुनमुन झा के पैर और सीने में गोली लगी. गोली लगते ही बेहोश होकर गिर पड़ा. घायल अवस्था में अररिया सदर अस्पताल लाया गया और इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई. एक और अपराधी को भी गोली लगी है. हालांकि वो मौके से फरार हो गया. अपराधियों के तरफ से फायरिंग में पांच पुलिसकर्मियों को गोली लगी है. घायल पुलिसकर्मी में शामिल एसटीएफ के पुलिस निरीक्षक मो.मुश्ताक, नरपतगंज थानाध्यक्ष कुमार विकास, एसटीएफ ड्राइवर नागेश, एसटीएफ के जवान शहाबुद्दीन अंसारी, एसटीएफ के दीपक कुमार का अररिया सदर अस्पताल इलाज चल रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed