Patna: कटिहार के कमलपुर में फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य शूटर को आजमनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी मो० मुशगर अली आजमनगर थाना क्षेत्र के दनिहा वार्ड संख्या 10 का रहने वाला है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 7 फरवरी को वादी मो० मखदुम आलम ने लिखित आवेदन दिया कि 6 फरवरी को शाम 7 बजे उनके घर के सामने गली में हुए विवाद के दौरान मो० मुशगर अली द्वारा उनके भाई मो० कोनेन आलम को जांघ में गोली मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. आवेदन के आधार पर आजमनगर थाना (कांड संख्या-50/26) में मामला दर्ज किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए कटिहार एसपी के निर्देश पर बारसोई एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया. गठित टीम वैज्ञानिक एवं मानवीय सूचना के आधार पर छापेमारी कर घटना में संलिप्त मुख्य शूटर मो० मुशगर अली को गिरफ्तार किया.
