Ranchi: मंगला जुलूस के दौरान जिला प्रशासन एवं पुलिस पर पथराव में शामिल मुख्य साजिशकर्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आऱोपी में उतीम महतो और राजेश कुमार का नाम शामिल है. दोनो आरोपी बरकट्ठा थाना क्षेत्र का रहने वाला है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 24 मार्च को रामनवमी के मंगला के अवसर पर बरकट्ठा, गोरहर थाना क्षेत्र के ग्राम-तुईयो से बिना लाईसेंस के एक जुलूस निकाला गया, जिस जुलूस में शामिल लोगों ने निर्धारित मार्ग हटकर ग्राम लेवडा जमुआ में जाने का प्रयास किया. ड्यूटी में प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी, अंचलाधिकारी बरकट्ठा एवं थाना प्रभारी ने लोगों को उक्त रूट से नहीं जाने के लिए समझाया बुझाया. परन्तु जुलूस में शामिल लोगों ने पुलिस प्रशासन के उपर पथराव कर दिया, जिससे पुलिस बल भी पत्थर लगने से घायल हो गये. पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्रामीणों भीड़ को खदेड़ा और एक बड़ी घटना को होने से रोका. इस संबंध में घटना का वीडियो/फोटो प्राप्त कर उपद्रवियों की पहचान की गई, जिसमें 41 नामजद एव 240 अज्ञात के विरूद्ध गोरहर थाना (काण्ड सं-12/26) में मामला दर्ज किया गया है. पहचान के आधार पर बरही एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी टीम ने घटना के मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार किया. अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है.
रामनवमी पर्व-2026 के अवसर पर हजारीबाग पुलिस की अपील
रामनवमी पर्व के अवसर पर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास न करें.
हजारीबाग पुलिस के साईबर थाना द्वारा पुरे जिले में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर किये जा रहे सभी पोस्टों पर नजर रखी जा रही है.
व्हाटसएप ग्रुप/फेसबुक/ट्वीटर/इन्टाग्राम पर भड़काऊ एवं सामाजिक सौहार्द बिगाडनेवाले पोस्ट करनेवालों पर नोटिस भेजा जा रहा है.
हजारीबाग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वे इस पर्व को आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ मनायें.
यदि आपके पास कोई भी आपत्तिजनक संदेश/अफवाह आता है तो इसकी सूचना अविलम्ब स्थानीय पुलिस प्रशासन को दें.
शांति समिति की बैठकों में लिये गये निर्णयों का पालन करें तथा सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने में हमारा सहयोग करें.
