Patna: सीतामढ़ी के चोरौत में सीएसपी संचालक हत्या में शामिल एक अपराधी हथियार के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है. चौरौत थाना क्षेत्र के चैनपुर के रहने वाले गिरफ्तार आरोपी इन्द्रजीत राय के पास से एक देशी कट्टा पुलिस ने बरामद किया है. इन्द्रजीत राय का आपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध चार मामला दर्ज है.
मिली जानकारी के मुताबिक 30 सितंबर को चोरौत थाना क्षेत्र में एक सीएसपी संचालक श्रवण कुमार की हत्या कर दी गई थी. इस संबंध में चोरौत थाना (कांड सं०-123/25) में मामला दर्ज किया गया था. अनुसंधान के क्रम में मृतक के ममेरे भाई मुकेश कुमार की गिरफ्तारी की गई थी. जिसने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि हत्या के मुख्य साजिशकर्ता इन्द्रजीत राय ने रची थी तथा उसे शूटर रंजन पाठक से मिलवाया गया था. तथा रंजन पाठक के गिरोह ने सुपारी लेकर घटना को अंजाम दिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए निरंतर तकनीकी व गोपनीय इनपुट के आधार पर कार्रवाई की जा रही थी. इसी क्रम में पुपरी थाना पुलिस विशेष छापेमारी कर मिथिला रिसॉर्ट, पुपरी के पास न्यू फोरलेन सड़क से मुख्य साजिशकर्ता इन्द्रजीत राय को देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में पुपरी थाना (कांड सं०-375/25) मे मामला दर्ज किया गया है.
बता दे कि घटना में संलिप्त रंजन पाठक, विमलेश कुशवाहा, अमन ठाकुर, मनीष पाठक दिल्ली एनकाउंटर में मारा गया. तथा सरोज कुमार, महानंदा, मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर पूर्व में जेल भेजा गया था.
