Ranchi: दोहरे हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपी को सिमडेगा के टी टांगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आपसी रंजिश में आरोपी ने दोहरे हत्याकांड के वारदात को अंजाम दिया था. टीटांगर थाना क्षेत्र के दुमकी चडरीतर निवासी गिरफ्तार आरोपी दीपक मिंज के पास से मोबाईल और चोरी का बाईक पुलिस ने बरामद किया है.

मामले की जानकारी देते हुए सिमडेगा एसपी ने बताया कि टी०टांगर थाना क्षेत्र में दो व्यक्ति 12 जनवरी को अपने घर से अपने दोस्त के पास एवं बाजार जाने के लिए सलगापोस गए थे. दोनों अपने घर वापस नहीं आया. दोनों के पत्नी एवं बहन शाहिना परवीण ने पुलिस को सूचना दिया. इस संबंध में टी०टांगर थाना (कांड सं0-04/26) में मामला दर्ज किया गया. अनुसंधान के क्रम में पूर्व में ही दो आरोपी को गिरफ्तार कर 26 जनवरी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है. पूछताछ के क्रम में दीपक मिंज ने बताया कि मृतक कलीम खान व मो० नईम मियाँ उर्फ मानु के साथ पूर्व से इनकी दोस्ती थी और ये लोग मिलकर सिमडेगा एवं उड़ीसा में अलग-अलग जगहों पर घर में चोरी एवं बाईक चोरी किया करता था. कई घटनाओं को अंजाम दिया गया है. जिसमें मुख्य सिमडेगा में ठाकुरटोली डेबरग्राम में एक व्यक्ति के घर पैसा एवं जेवर एवं दुर्गा पूजा के समय तामड़ा में एक व्यक्ति के घर में पैसा एवं अन्य सामान चोरी किया गया था. चोरी का एक बाईक मैं तथा एक बाईक दोनों मृतक उपयोग करता था. इसी बीच में नईम के घर से कुछ रूपये इधर-उधर हो गया था जिसका आरोप दीपक मिंज पर लगाकर, दीपक मिंज के साथ मारपीट, प्रताड़ना एवं जान मारने का धमकी दिया गया. इसी को लेकर दीपक मिंज और दीपक मिंज के भाईयों का रंजिश मृतकों के उपर थी और इसी रंजीश में 13 जनवरी को सुबह में दीपक मिंज, रौशन मिंज, सुरज बेहरा एवं एक अन्य चारों मिलकर हॉकी स्टीक एवं लोहे का रॉड से मारकर हत्या कर दिया तथा शव को चारों लोगों ने टेम्पू से छुरिया टोंगरी जंगल में छिपा दिया. अनुसंधान के क्रम में सभी चीजों को बरामद कर लिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *