Ranchi: बोकारो जिले के बालीडीह थाना पुलिस ने महिला के हत्या के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. तुपकाडीह निवासी आरोपी किशोर कुमार और मृतक महिला के बीच प्रेम प्रसंग था. आरोपी शादीशुदा प्रेमिका को अपने साथ रखने का दबाव बना रहा था. इंकार करने पर हत्या कर उसके घर मे टांग दिया. पुलिस के अनुसार सोमवार को सूचना प्राप्त हुई कि बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह में एक महिला की फांसी लगाने से मृत्यू हो गयी है. सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कारवाई के क्रम में मृतिका की पुत्री मेघा कुमारी के आवेदन के आधार पर बालीडीह थाना (काण्ड सं0 19/25) हत्या का मामला दर्ज किया गया. मामले के अनुसंधान के क्रम संलिप्त आरोपी किशोर कुमार को गिरफ्तार किया गया. आरोपी अपने स्वीकारोक्ति बयान में अपना अपराध स्वीकार किया. अनुसंधान के क्रम में यह बात सामने आई है कि मृतिका शादी शूदा होने के बावजुद आरोपी के साथ प्रेम प्रसंग में संलिप्त थी तथा आरोपी मृतिका पर अपने साथ रहने का दबाव बना रहा था. लेकिन प्रेमिका इंकार कर दी. इसके बर्फ आरोपी महिला की हत्या कर शव को उसके ही घर में टांग दिया. घटना में प्रयुक्त मोबाईल को भी पुलिस बरामद किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *