Ranchi: सरायकेला-खरसावां में चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे कालू सरदार गैंग के सरगना समेत अन्य आऱोपी को राजनगर थाना पुलिस ने निरुद्ध किया है. वही पुलिस आधा दर्जन मामले का खुलासा किया है. गिरफ्तार आरोपी में बागबेड़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले सगरना सुजित कुमार शर्मा उर्फ पुरी उर्फ कालु सरदार, सागर मुण्डा और तीन निरुद्ध किशोर शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर चांदी का पाय, चोरी का दो मोबाईल, छः चाभी का गुच्छा, तीन हजार रुपये, कटर मशीन, सलाई रिंच, वादी का आधार कार्ड की छायाप्रति, चुराई गई मोबाईल औऱ बाईक (JH05DV5205) पुलिस ने बरामद किया है.
मामले की जानकारी देते हुए एसपी ने बताया कि आशीष कुमार महान्ती के बांकसाई स्थित मोबाईल रिपेयरिंग दुकान से नगद रुपया, ब्लूटुथ, हेडफोन, मोबाईल एवं नरेश चन्द्र प्रधान के मेडिकल दुकान से नगद रुपया चोरी होने के संबंध में अज्ञात के विरुद्ध राजनगर थाना (कांड सं0- 111/2025) में मामला दर्ज किया गया था. राजनगर थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए सरायकेला एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान एवं छापामारी दल का गठन किया गया. गठित टीम अनुसंधान के क्रम में तकनीकी सहयोग एवं घटना में तथ्यों के आधार पर मामले का उद्भेदन करते हुए सुजित कुमार शर्मा उर्फ पुरी उर्फ कालु सरदार और सागर मुण्डा को गिरफ्तार किया गया एवं तीन विधि विरुद्ध किशोर को निरुद्ध किया गया. आरोपी के निशानदेही पर इस मामले के अलावे अन्य कई मामले का खुलासा किया गया है. साथ ही चोरी के सामानों को बरामद किया गया. पूछताछ के क्रम में आरोपी ने पुलिस को बताया कि ये सभी मिलकर एक “कालू सरदार गैंग” नामक गैंग बनाया गया. जिसका मुखिया सुजित कुमार शर्मा उर्फ पुरी उर्फ कालु सरदार हैं. इनके द्वारा पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला- खरसावाँ, पश्चिम सिंहभूम एवं पड़ोसी राज्य उड़िसा के मयूरभंज जिला में अलग-अलग स्थानों पर ताला तोड़कर चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दिया है. और पुलिस से बचने के लिए स्थान बदल-बदल कर छिपकर रहता था. सुजित कुमार शर्मा उर्फ पुरी उर्फ कालु सरदार और सागर मुंडा का अपराधिक इतिहास रहा है. सुजित कुमार शर्मा के विरुद्ध विभिन्न थाना में 33 मामला दर्ज हैं. सभी मामले में चार्जशीटेड है. वही सागर मुण्डा के विरुद्ध एक मामला दर्ज है.
