Ranchi: राज्य में महिलाओं एवं बच्चों के विरूद्ध घटित अपराधों के अनुसंधान की डीजीपी अनुराग गुप्ता 28 फरवरी को समीक्षा करेंगे. वीडियों कांफ्रेंस के माध्यम से जोनल आईजी और रेंज के डीआईजी के साथ महिलाओं एवं बच्चों के विरूद्ध शीर्ष मामलों के अनुसंधान के स्थिति की विस्तृत समीक्षा करेंगे.
डीजीपी के समीक्षा से पूर्व जोनल आईजी और रेंज के डीआईजी को अपने अधीनस्थ जिलों की समीक्षा करने का टास्क दिया गया है. 24 फरवरी को रेंज के डीआईजी अपने अधीनस्थ जिलों की समीक्षा करेंगे. वही जोनल आईजी अपने अधीनस्थ जिलों की 26 फरवरी को समीक्षा करेंगे.
समीक्षा में अभियुक्तों की गिरफ्तारी की स्थिति, यदि गिरफ्तार नहीं हुए है तो उसका कारण बताना होगा. ऐसे सभी मामले जिनमें आरोपी के विरूद्ध कांड सत्य हुआ है, लेकिन उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है. इसके अलावे महिलाओं एवं बच्चों के विरूद्ध दर्ज ऑनलाईन प्राथमिकी में की गई कार्रवाई की स्थित. 3 माह से अधिक समय से लंबित पर्यवेक्षण की स्थिति, 2 माह से अधिक समय से लंबित दर्ज कांड में प्रतिवेदन-02 की स्थिति. पीड़ित को मुआवजा के लंबित मामले सहित अन्य एजेंडे को लेकर समीक्षा की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed