Ranchi: पति के अफेयर का विरोध करना एक पत्नी के लिए जानलेवा साबित हुआ. जब उसके पति ने गोली मार दी. मामला पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव का है. सोमवार की रात आरोपी पति विनीत सिंह के दूसरे के साथ अवैध संबंध को लेकर पत्नी सिमरन के साथ विवाद हुआ था. इसी दौरान सिमरन की गोली मारकर हत्या कर दी गई. सिमरन के सीने में दो लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी पति विनीत सिंह समेत पूरा परिवार फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलने पर पाटन थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंच मामले की छानबीन की. वही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया.
तीन माह पूर्व हुई थी शादी
जानकारी के मुताबिक पलामू के मेदिनीनगर निवासी सिमरन की शादी, पाटन के नौडीहा गांव के विनीत सिंह के साथ फरवरी में हुई थी. शादी के बाद से ही विनीत सिंह के किसी दूसरी महिला के साथ संबंध को लेकर सिमरन परेशान चल रही थी. इसको लेकर कई बार कहा सुनी भी हुई थी. विनीत सिंह के प्रेम संबंध का विरोध पत्नी करती थी.
