Ranchi: अवैध संबंध के शक में पति ने ही सहयोगियों के साथ मिलकर पत्नी की हत्या की थी. गोड्डा के बसन्तसराय थाना पुलिस ने महिला के हत्या का खुलासा करते हुए दो आरोपी को गिरफ्तार किया है. इनमे पथरगामा थाना क्षेत्र के चनाइचक के रहने वाले टुनटुन ताँती और बसन्तसराय थाना क्षेत्र के महेशपुर निवासी भुदेव दास उर्फ श्रवण दास का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर पुलिस घटनास्थल से एक मोबाईल, लेडिज सैंडल, भुदेव दास उर्फ श्रवण दास के पास से कुल 9,710 रूपया और चिलम बरामद किया है. हालांकि आरोपी पति वरुण मंडल अबतक फरार है. पुलिस के अनुसार 13 फरवरी को करीब 14:20 बजे ग्राम सुरती (महेशपुर बहियार) में एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया. घटना के संबंध में एसआई जग नारायण राम के आवेदन के आधार पर बसंतराय थाना (कांड सं0-09/25) में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया गया. मामले के कांड उद्धभेदन के लिए छापामारी दल का गठन किया गया. अनुसंधान के क्रम में संदिग्ध आरोपी टुनटुन ताँती और भुदेव दास उर्फ श्रवण दास से पूछताछ किया गया तो दोनो ने बताया कि मृतिका के पति वरूण मंडल के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया गया था. इसके लिए मृतिका के पति 10 हजार की सुपारी दी थी. घटना के दिन सभी बैठकर नशा किया इसके बाद महिला को बुलाया गया. मारपीट के बाद गला दबाकर हत्या कर दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed