Patna: आगामी किस्त के एवज में रिश्वत की मांग करने वाला सीतामढ़ी के कौडिया लालपुर पंचायत के मुखिया को निगरानी की टीम ने गिरफ्तार किया है. आरोपी मुखिया अवधेश साह 16,000 रूपये रिश्वत लेते रंगेहाथ डूमरा कोर्ट कैम्पस दुर्गा मंदिर के बगल में शिव राज भोजनालय से गिरफ्तार किया गया है.
निगरानी से मिली जानकारी के अनुसार अजय कुमार पटना स्थित निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराया था कि आरोपी कोडिया लालपुर पंचायत के मुखिया नल-जल योजना में चार अनुरक्षकों का मानदेय भुगतान किये जाने के पश्चात एवं आगामी किस्त दिये जाने के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही है. ब्यूरो शिकायत का सत्यापन कराया तो रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया. इस संबंध में निगरानी थाना (कांड सं0-30/26) में मामला दर्ज किया गया. इसके बाद अनुसंधानकर्ता के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया. धावादल कार्रवाई करते हुए कौडिया लालपुर पंचायत के मुखिया अवधेश साह को 16,000 रूपये रिश्वत लेते हुए सीतामढ़ी डूमरा कोर्ट कैम्पस, दुर्गा मंदिर के बगल में शिव राज भोजनालय से गिरफ्तार किया गया.
