Patna: खगड़िया के कुतुबपुर में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग में दुल्हे को गले में गोली लगने से मौत हो गई. मृतक दुल्हा मो इरशाद को बेगुसराय ईलाज के लिए ले जाने के क्रम में रास्ते में मौत हुई है. जानकारी के मुताबिक मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कुतुबपुर गांव में बीते रात मुस्लिम समुदाय के शादी समारोह में वधु पक्ष के तरफ से हर्ष फायरिंग की गई. जिसमें एक गोली दुल्हा मो० इरशाद के गले में जा लगी. आनन-फानन में परिजन मो० इरशाद को जख्मी हालत में खगड़िया सदर अस्पताल ले गए. जहाँ से डॉक्टरों ने बेहतर ईलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया. मो० इरशाद को बेगूसराय ले जाने के क्रम में रास्तें में ही उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना पुलिस एवं सदर-1 एसडीपीओ घटनास्थल पहुंचकर जांच पड़ताल किया. घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए विधि-विज्ञान विशेषज्ञ को बुलाया गया. हर्ष फायरिंग में शामिल आरोपी को चिन्हित किया गया है. साथ ही आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है.
