Ranchi: स्विफ्ट डिजायर रेकी कर बकरी चोरी करने वाले गिरोह का उद्भेदन करते हुए जमशेदपुर के मुसाबनी थाना पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है. वही मौके से तीन आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहा. गिरफ्तार महिला रुबी बीबी सरायकेला खरसावां जिले के कपाली थाना क्षेत्र के नियर हैदर फैक्ट्री नदी किनारे की रहने वाली है. पुलिस मौके पर से बिना नंबर प्लेट का एक स्विफ्ट डिजायर, एक बकरी, एक चाकू और एक घंटी पुलिस ने बरामद किया है. फरार आरोपी में तौसीफ उर्फ राजा, आसिफ और सल्लू का नाम शामिल है. तीनो फरार आरोपी मानगो थाना क्षेत्र के रहने वाले है.
पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि बिना नंबर प्लेट के एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में कुछ व्यक्ति बकरी चोरी करने के उद्देश्य से मुसाबनी थाना क्षेत्र में घूम रहे हैं. सुचना पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया. मुसाबनी डुमरिया रोड में एक स्विफ्ट डिजायर कार बिना नंबर प्लेट का आते देखा गया, जब वाहन को रुकने का इशारा किया तो चालक ने तेजी से वाहन चलाते हुए सूरदा की ओर भागा. जहां पूर्व से मऊ भंडार थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा चेकिंग किया जा रहा था. पेट्रोलिंग पार्टी को देख बचने के लिए सूरदा माइंस की तरफ भाग गया. जहां पेट्रोलिंग पार्टी पीछा करते वाहन और रुबी बीबी को पकड़ा गया. वाहन में सवार अन्य 3 आरोपी फायदा हो गए. रूबी बीबी ने पुलिस को बताया कि ये लोग घूम घूम कर रेकी करते हैं और मौका पाकर बकरी चोरी कर साकची के लाला के मटन दुकान में बेचने का काम करते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed