Ranchi: रास्ते का रोड़ा बन रहे पहला प्रेमी को प्रेमिका ने दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की थी. रांची के सिकिदरी थाना पुलिस ने अनिल प्रजापति उर्फ बबलू हत्याकांड का खुलासा करते हुए चार आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में सिल्ली थाना क्षेत्र के हलमाद निवासी प्रेमी विकाश केवट, अमर कुमार केवट, सहेदा निवासी मिहिर महतो और सिकिदिरी थाना क्षेत्र के सुरसु निवासी प्रेमिका संगीता देवी का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर एक लोहे का पंच (फाईटर), हत्या में प्रयुक्त पत्थर, मृतक का मोबाईल और प्रेमी प्रेमिका का मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस के अनुसार 21 मार्च को मोतीलाल कुम्हार सिकिदिरी थाना में लिखित शिकायत किया कि अज्ञात अपराधियों ने पुत्र अनिल प्रजापति उर्फ बबलू की हत्या कर शव को छुपाने की नियत से सुरसु चैक डैम के पास स्थित खेत में गाड़ दिया गया है. मामले के उद्भेदन के लिए सिल्ली डीएसपी के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. अग्रतर अनुसंधान के क्रम में यह बात प्रकाश में आयी कि मृतक अनिल प्रजापति उर्फ बबलू का गाँव के हीं विधवा महिला संगीता देवी से प्रेम प्रसंग चल रहा था. जब मृतक काम करने हेतु चेन्नई चला गया तो संगीता देवी का विकाश केवट नामक से भी प्रेम प्रसंग चलने लगा. उसी बीच मृतक जब चेन्नई से वापस घर आया तथा उसे जब इस बात की जानकारी हुई. मृतक संगीता देवी को खुद से प्रेम करने तथा विकाश केवट से रिश्ता तोड़ने का दवाब बनाने लगा तथा ऐसा नहीं करने पर उसके तथा विकाश के प्रेम प्रसंग के बारे में सभी को बता देने की बात कही गयी. इस बात से संगीता देवी डर गई तथा अपने प्रेमी विकाश केवट के साथ मिलकर प्लान के तहत अनिल प्रजापति उर्फ बबलू को सब कुछ ठीक करने की बात कर 19 मार्च की रात करीब-9 बजे सुरसु चैक डैम के पास बुलाया. और प्रेमी विकाश केवट अन्य दो अमर कुमार केवट व मिहिर महतो के साथ मिलकर पंच तथा पत्थर से मारकर हत्या कर दिया. वही शव को खेत के नाले में गाड़ दिया. आरोपी मृतक का मोबाईल को लेकर भाग गए. गठित टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए संगीता देवी को गिरफ्तार किया. संगीता के बयान के आधार पर तीनो आरोपी को गिरफ्तार किया गया. आरोपी के निशानदेही के आधार पर हत्या करने में प्रयुक्त पंच (फाईटर) एवं पत्थर समेत अन्य समान बरामद किया गया.
