Patna: आरोपी का घर कुर्की जप्ती करने पहुंची पुलिस के साथ परिजन उलझ गया. विवाद के दौरान पुलिस पदाधिकारी को डंडा से मारकर जख्मी कर दिया. हालांकि मामला किसी तरह शांत कराया गया. वही आरोपी खुर्शीद आलम और एक महिला को गिरफ्तार कर लिया गया. वही पुलिस से उलझने के मामले में गोपालगंज के बरौली थाना (कांड संख्या-422/25) में खुर्शीद आलम एवं अन्य पाँच के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार बरौली थाना (कांड संख्या-125/23) में दर्ज मामले के आरोपी खुर्शीद आलम के विरूद्ध कोर्ट के द्वारा निर्गत वारंट, कुर्की जप्ती का तामिला कराने के लिए बरौली थाना से एसआई शिवशंकर कुमार पुलिस बल के साथ आरोपी के घर पर गये थे. पुलिस घर पर पहुँची तो घर का दरबाजा एवं दोनो दुकान का शटर खुला हुआ था. तभी घर की महिलाओं ने पुलिस को देखकर घर का दरबाजा बंद कर दिया. और पुलिस के खिलाप अनाप सनाप बोलने लगी. और बोली की आप लोगों को घर का कुर्की जप्ती नहीं करने दूँगी. यदि आप लोग घर में घुस गये तो जान से मार दूँगी. और पुलिस के साथ उलझ गयी. आरोपी के दरबाजे को पुलिस के सहयोग से खोला गया तो उसी समय घर की महिला पुलिस पदाधिकारी के सर पर डंडा से प्रहार कर दिया. जिससे पुलिस पदाधिकारी जख्मी हो गये और घर के सभी महिला एवं पुरुष पुलिस बल के साथ उलझ गए. बीच बचाव करते हुए मामला को शांत कराया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *