Patna: दरभंगा में आधा दर्जन ठिकाने पर छापेमारी कर ईओयू ने सिम बॉक्स साईबर फ्रांड गिरोह का किया खुलासा करते हुए तीन अपराधी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी में बहेरा थाना क्षेत्र के हवी भंवर निवासी विदु कुमार झा, अंतौर निवासी रौशन झा और हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के सिटी थाना क्षेत्र के केतल निवासी बाँची कल्याण का नाम शामिल है. पुलिस मौके पर से 8 राउटर, 3 ईन्वर्टर सेट, 3 कैमरा, 4 लाख रुपये नगद 150 सिम कार्ड और 5 मोबाईल बरामद किया है.

जानकारी के मुताबिक केन्द्रीय एजेंसी से प्राप्त आसूचना पर आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) के एडीजी के निर्देशन डीआईजी ने विशेष छापामारी टीम का गठन किया. विशेष छापामारी टीम दरभंगा साइबर थाना पुलिस के सहयोग से दरभंगा जिले के आशापुर, मदारपुर, लक्ष्मी सागर एवं जेपी नगर, डोनार लेन समेत अन्य चिन्हित जगहों पर छापामारी किया. इस दौरान अवैध सिम बॉक्स एवं फर्जी सिम का प्रयोग कर साइबर अपराध करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए गिरोह के सरगना  रौशन झा सहित अन्य सहयोगी विदु कुमार झा व बॉबी कल्याण को गिरफ्तार किया. पुलिस अब गिरोह में शामिल अन्य अपराधियों और नेटवर्क का पता लगाने में जुट गई है. इस मामले में दरभंगा साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *