Ranchi: रामनवमी पर्व को लेकर जिला प्रशासन की पूरी टीम विधि व्यवस्था संधारण के लिए लगी हुईं है. जिस कड़ी में देर रात रांची डीसी मंजूनाथ भजन्त्री रामनवमी पर्व को लेकर रांची शहर के विभिन्न इलाकों में विधि-व्यवस्था का जायजा लिया. एवं जिला प्रशासन द्वारा बनाए कंट्रोल रूम का मुआयना किया. पुरे जिला में चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है. जिसमें दंडाधिकारियों एवं पुलिस बल की पर्याप्त संख्या में तैनाती की गई है.
डीसी लगातर अपने अधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ देर रात्रि गश्ती कर रहें है. कल सुबह से ही राजधानी के सभी संवेदनशील स्थानों पर जिला प्रशासन द्वारा गश्ती किया जा रहा है. इस दौरान डीआईजी-सह-एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा एवं जिला के वरीय पदाधिकारी गण साथ में मौजूद है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed