Ranchi: जमशेदपुर के गुरुद्वारा रोड में हुए लूट और फायरिंग का खुलासा करते हुए चार अपराधी को गिरफ्तार किया है. लूट के घटना का मुख्य साजिशकर्ता कमलेश दुबे है. जिस कारोबारी के साथ लूट की घटना हुई है. कमलेश दुबे उसको अक्सर बैक में रुपये जमा करने के लिये जाते देखता था. कमलेश दुबे बैक के नीचे स्थित मोटर्स दुकान में काम करता था. गिरफ्तार अपराधी में कदमा थाना क्षेत्र के 5ए न्यू रानी कुदल निवासी राकेश कुमार मंडल उर्फ मंडल उर्फ पकोड़ी, कमलेश नारायण दुबे उर्फ शंकर, चाईबासा जिले के नोवामुंडी थाना क्षेत्र के बी 371 लाईन रोड टॉप कैम्प के रहने वाले सुधीर नारायण बेहरा और सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के शिव नारायणपुर ब्लांक के पास रहने वाले गणेश कुम्भकार उर्फ फुचा का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर एक देशी पिस्टल, घटना में प्रयुक्त इनोवा कार (JH-05AN-7303), चार मोबाईल और लूट का 10,69,700 रुपया पुलिस ने बरामद किया है.
शुक्रवार को घटना की जानकारी देते हुए एसएसपी ने बताया कि 4 सितंबर को दोपहर लगभग 1 बजे बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा रोड के समीप अज्ञात अपराधियों ने लूट के साथ फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था. पीड़ित साकेत कुमार आगीवाल के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया. घटना की गंभीरता को देखते हुए सीसीआर डीएसपी के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया. अनुसंधान के क्रम में 50 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज की जांच की. घटना में प्रयुक्त इनोवा कार की पहचान किया गया. घटना में संलिप्त अपराधियों की पहचान के बाद पुलिस टीम पंजाब राज्य के अमृतसर में संभावित छिपने वाले स्थानों पर छापेमारी करते हुए राकेश कुमार मण्डल उर्फ पकौड़ी को लुटे गये रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया. आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार को बरामद किया गया. गणेश कुम्भकार उर्फ फुचा को सरायकेला खरसावां जिले से और कमलेश दुबे और सुधीर नारायम बेहरा को चाईबासा जिले के गिरफ्तार किया गया. सभी अपराधियों ने अपना अपराध स्वीकार किया. पुछताछ के क्रम में आरोपी ने पुलिस को बताया कि कमलेश दुबे इस घटना की मुख्य साजिशकर्ता है. तथा अन्य दो अपराधकर्मी उनके सहयोगी है. राजेश उर्फ पकौडी का पूर्व में भी अपराधिक इतिहास रहा है. अन्य अपराधियों के विरुद्ध की गिरफ्तारी के लिये छापामारी चल रही है.
