Ranchi: पिकअप में लोड 105 कार्टून शराब के साथ चालक को शिकारीपाड़ा-काठीकुण्ड रोड स्थित चांदनी चौक पर पकड़ा गया है. आरोपी चालक लखन महतो जामताड़ा जिले के टाउन थाना क्षेत्र के उदलबानी का रहने वाला है. पुलिस मौके पर से महिन्द्रा पिकअप (JH10BG-3014) और 105 कॉटून शराब बरामद किया है. बरामद शराब की बोतल पर फॉर सेल इन उत्तर प्रदेश ओनली लिखा हुआ था.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना मिली कि काठीकुण्ड थाना क्षेत्र के शिकारीपाड़ा-काठीकुण्ड से महिन्द्रा पिकअप वाहन से अवैध शराब लोड कर काठीकुण्ड की ओर लाया जा रहा है. इस आशय का सनहा दर्ज कर वरीय पदाधिकारी के आदेश पर पुलिस की टीम चाँदनी चौक पहुँचे तथा शिकारीपाड़ा-काठीकुण्ड रोड में वाहन जाँच प्रारम्भ किया. वाहन जाँच के क्रम में शिकारीपाड़ा की ओर से महिन्द्रा पिकअप आते हुए दिखा. जिसे रोका गया. चालक लखन महतो पिकअप में लोड सामग्री के बारे में पूछने पर बताया कि सब्जी लोड है. पिकअप में लोड सामाग्री का जाँच किया तो सब्जी के खाली केरेट के नीचे शराब का कॉटून मिला. वही विदेशी शराब का कारोबारी मनोज मंडल जो पिकअप वाहन को स्कॉर्ट कर रहा था, भागने में सफल रहा. इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध काठीकुण्ड थाना (48/2025) में मामला दर्ज किया गया है. बरामद शराब को बिहार में खपाने के लिए ले जाया जा रहा था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *