Saharsha: सहरसा के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी दीपेश कुमार एवं एसपी हिमांशु ने गुरुवार को विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सिमरी बख्तियारपुर अंतर्गत नाव से भ्रमण कर नदी के दूसरे तरफ अवस्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण क्रम में उन्होंने मतदान केंद्रों में उपलब्ध आश्वस्त न्यूनतम सुविधाओं का जायजा लिया. मतदाताओं से मिले. उनसे बातचीत की. एवं 6 नवंबर को निर्धारित मतदान के दौरान अधिकाधिक मतदाताओं को मताधिकार उपयोग के लिये प्रेरित किया. भ्रमण क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी ने नदी के दूसरे तरफ अवस्थित मतदान केंद्रों तक मतदान कर्मियों के आवागमन के लिये वाहन उपलब्धता की समीक्षा की. उक्त अवसर पर उपस्थित संबंधित अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी को मतदान प्रयोजनार्थ पर्याप्त संख्या में नाव, अन्य आवश्यक वाहनों की सम्यक उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिये आवश्यक कारवाई का निर्देश दिया गया.
