Ranchi: राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय (NDC) के 17 सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल ने सोमवार को झारखण्ड परिदर्शन के दौरान पुलिस मुख्यालय सभागार में वरीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ शिष्टाचार मुलाकात किया. मुलाकात के दौरान पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया. विचार विमर्श के दौरान झारखण्ड की भौगोलिक स्थिति एवं पुलिस की कार्यशैली से राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय (NDC) के पदाधिकारियों को अवगत कराया गया. झारखण्ड में पुलिसिंग एवं पुलिस के अनुसंधान आदि पर चर्चा करते हुए राज्य में स्थापित इकाई एटीएस, एसटीएफ (झारखण्ड जगुआर), जैप, आईआरबी, सीआईडी, साईबर अपराध, AHTU आदि से भी अवगत कराया गया. साईबर अपराध से संबंधित प्रतिबिंब ऐप की विस्तृत जानकारी दी गयी.
इस अवसर पर आईजी विशेष शाखा प्रभात कुमार, आईजी प्रशिक्षण ए० विजयालक्ष्मी, आईजी अभियान डॉ० माईकलराज एस०, आईजी मानवाधिकारी क्रांति कुमार गड़िदेशी, एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी के साथ राष्ट्रीय रक्षा महाविद्ययालय (NDC) के हरतेज सिंह बजाज, मेजर जेनरल सुरवीर सिंह, ब्रिगेडियर एवं राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय (NDC) के अन्य पदाधिकारी तथा अन्य देशों के ब्रिगेडियर जेनरल, कर्नल आदि उपस्थित रहे.
