Saharsa: सहरसा में सुरसुर नदी किनारे युवक का सिर कटा शव पुलिस ने बरामद किया है. सिर कटा शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच बताया जा रहा है. स्थानीय लोगो ने नदी किनारे शव देखा, तो इसकी सूचना पुलिस को दिया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई. शव से करीब 500 मीटर दूर युवक का सिर बोरे से बरामद किया. प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि हत्यारों ने पहचान छिपाने के उद्देश्य से सिर को धड़ से अलग कर दूर फेंक दिया है. वही घटना की सूचना मिलते ही सहरसा एसपी भी मौके पर पहुंचकर छानबीन किया है. पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को काशनगर थाना अध्यक्ष को सूचना मिली कि पदमपुर गाँव के सामने बहियार स्थित सुरसर नदी घाट के किनारे पानी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है. सूचना पर काशनगर थाना पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे. जहाँ निरीक्षण करने पर पता चला कि घटनास्थल सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है. तत्पश्चात सोनवर्षा राज थाना पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुँची. मौके पर एफएसएल एवं श्वान दस्ता को भी बुलाया गया. श्वान दस्ता एवं पुलिस बल आसपास के क्षेत्र में सघन खोजबीन किया तो खोजबीन के क्रम में मृतक का कटा हुआ सिर घटनास्थल से लगभग 500 मीटर पश्चिम दिशा में नदी किनारे एक बोरे में बरामद किया गया. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सहरसा सदर अस्पताल भेजा गया. मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. पहचान के लिए सीमावर्ती थाना क्षेत्रों को सूचित किया गया है तथा सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों का सहारा लिया जा रहा है.
