Patna: राजधानी पटना में अपराधी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई. एसटीएफ व पटना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 6 दर्जन अपराधी को पकड़ा गया. बिक्रम थाना क्षेत्र के निसरपुरा मोड़ के पास से अपराधी धराया है. एक अपराधी के पैर में गोली लगी है. जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से 4 लोडेड पिस्टल, 2 मैगजीन, 24 गोली, 2 मोबाइल और 2 बाइक बरामद की गई हैं. गिरफ्तार आरोपी में अंकित कुमार, जितेंद्र प्रसाद, सोनू कुमार, प्रियांश कुमार, ऋतिक कुमार, विशाल कुमार का नाम शामिल है.
पटना पश्चिमी के एसपी शरत आर एस ने बताया कि पटना पुलिस को सूचना मिली कि कुछ अपराधियों द्वारा हथियार लेकर बिक्रम थाना क्षेत्र पहुंचने वाले है. सूचना पर एसटीएफ व पटना पुलिस की संयुक्त टीम का गठन किया गया. पुलिस की टीम कई जगह वाहन जांच शुरू की. निसरपुरा मोड़ के पास चेकिंग के दौरान दो बाइक पर सवार 6 लोग आ रहे थे. जिसे रोकने का कोशिश किया गया. एक बाइक सवार को पकड़ा गया. जबकि दूसरा भागने लगा. जिसमे से दो को पकड़ा गया. एक आरोपी पुलिस को धक्का देकर भागने लगा. पुलिस जब पीछा किया तो आरोपी फायरिंग करने लगा. जवाबी कार्रवाई में पुलिस फायरिंग की. तो आरोपी विशाल कुमार के पैर में गोली लगी. अपराधी के तरफ से पांच राउंड फायरिंग किया था, जबकि पुलिस तीन राउंड फायरिंग किया. जख्मी को इलाज के लिए पीएचसी ले जाया गया. जहां से बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच भेज दिया गया. पकड़े गए आरोपी में अंकित कुमार, जितेंद्र प्रसाद, सोनू कुमार, प्रियांश कुमार, ऋतिक कुमार, विशाल कुमार का नाम शामिल है. आरोपी के पास से चार पिस्टल, दो मैगजीन, 24 गोली, दो बाइक और दो मोबाइल बरामद किया गया है. सोनू के अलावे सभी अपराधी पूर्व में हत्या के आरोप में जेल जा चुका है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed