Ranchi: पिस्टल का भय दिखाकर सीएसपी में लूटपाट की घटना को अंजाम देने में शामिल एक अपराधी को लोहरदगा के कुडू थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. चान्हो थाना क्षेत्र के बढ़ैया निवासी आरोपी रौशन कुमार के पास से पुलिस दो देसी कट्टा, दो गोली, लूटा गया दो मोबाइल, चार सौ रुपया नगद, एक पिट्ठू बैग, एक कैरी बैग और एक आधार कार्ड बरामद किया गया है. आरोपी रौशन कुमार पूर्व में चान्हो थाना में दर्ज छेड़खानी के आरोप में जेल जा चुका है. गुरुवार को घटना की जानकारी देते हुए लोहरदगा एसपी ने बताया कि 10 मार्च को वादी चांद खान के लिखित आवेदन के आधार पर शिंजो चौक में सीएसपी आधार विथड्रावल दुकान मे बाइक (jh01cw534) सवार चार अज्ञात अपराधियों ने दुकान में घुसकर पिस्टल का भय दिखाकर 60000 रुपया, एक मोबाइल फोन एवं अन्य दस्तावेज लूट लिया था. मामले को लेकर एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 मार्च को घटना में शामिल शमीम अंसारी उर्फ मो शमीम, मो फरहान अंसारी उर्फ मो फरहान को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. घटना में प्रयुक्त बाइक, दो मोबाइल, तीन हेलमेट, 4000 रुपये नगद समेत अन्य समान बरामद किया गया. वही घटना में शामिल अन्य अपराधियों के विरुद्ध छापामारी करते हुए कुरु थाना (कांड संख्या 30/25 व 36/25) के आरोपी रौशन कुमार को रंगे हाथों दो कट्टा, गोली के साथ पकड़ा गया. आरोपी के पास से 10 मार्च को शिंजो चौक अवस्थित सीएसपी दुकान में हुए लुट में लूटे गए मोबाइल फोन को भी जप्त किया गया.
