Patna: परिसोतीमपुर स्थित गंगा किनारे झाड़ी में चल रहे कट्टा बनाने का भंडाफोड़ करते हुए वैशाली रूस्तमपुर थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में नालंदा जिले के चिकसौरा थाना क्षेत्र के चिकसौरा बाजार निवासी सुरेश कुमार का नाम शामिल है. पुलिस मौके पर से 4 देशी कट्टा, 1 गोली, 2 हेक्सा ब्लैड फार्मा सहित, 10 हेक्सा ब्लैड, 10 रती (फाइल), 1 टॉप हैन्डल, 10 विभिन्न प्रकार का छेनी, 10 स्प्रिंग, 7 टॉप, 24 ड्रील वर्मा, 29 नट-बोल्ट, 28 छोटा स्प्रिंग, 95 स्क्रू, 13 छोटा डाय, 1 हेंड ड्रिल मशीन, 2 लोहा पकड़ने वाला बस और 1 लकड़ी छेदने वाला ड्रिल 01 पीस बरामद किया गया है.
जानकरी के मुताबिक बीते संध्या रूस्तमपुर थाना पुलिस को विशेष छापेमारी के क्रम में गुप्त सूचना मिली कि परिसोतीमपुर गांव स्थित गंगा नदी के किनारे झाड़ी में कुछ लोग अवैध देशी कट्टा बनाता है. सूचना पर रूस्तमपुर थाना पुलिस मौके पर पहुँची तो झाड़ियो से निकलकर दो लोग भागने लगे. भागने के क्रम में सुरेश कुमार को पकड़ा गे. वजी एक आरोपी फरार हो गया. तलाशी के क्रम झाड़ियो से एक बैग से 4 देशी कट्टा एवं एक प्लास्टिक के बोरा से गोली एवं हथियार बनाने का उपकरण बरामद किया गया. इस संदर्भ में रूस्तमपुर थाना (कांड सं0-140/25) में मामला दर्ज किया गया है. वही फरार आरोपी की पहचान कर ली गई है. जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.
