Ranchi: अवैध गतिविधियों में संलिप्त पुलिसकर्मियों के बुरे दिनों की शुरुआत हो गई है. आए दिन पुलिस कर्मियों की कार्यशैली और आचरण पर उठते सवालों को देखते हुए डीजीपी अनुराग गुप्ता ने आरोपों में घिरे एक-एक पुलिस पदाधिकारियों और कार्मिकों की छानबीन कराने का फैसला किया है. इसके लिए डीजीपी ने रांची के जोनल आईजी व हजारीबाग, दुमका, पलामू, चाइबासा, बोकारो डीआईजी को निर्देश दिए है. कि विभिन्न जिला, इकाई में पदस्थापित गैर-अनुशासित पुलिस पदाधिकारी व कर्मी की सूची उपलब्ध कराया जाए. सात बिन्दुओं में संलिप्त रहने वाले की सूची अभियुक्ति के साथ एक सप्ताह के अन्दर उपलब्ध कराने को कहा गया है.
इन बिंदुओं पर मांगी गई है सूची
1. जिनके विरूद्ध आम नागरिकों खास कर महिलाओं से दुव्यवहार करने के आरोप में कार्रवाई की गयी है.
2. जिनकी भू-माफियाओं कव आपराधिक प्रवृति के व्यक्तियों के साथ संलिप्तता पायी गयी है.
3. जिनके विरूद्ध अपने वरीय पदाधिकारियों के साथ उदण्डतापूर्ण व्यवहार करने के आरोप में कार्रवाई की गयी है.
4. जो कर्तव्य से फरार रहते हैं.
5. जो कर्तव्य के दौरान आदतन शराब का सेवन करते हैं.
6. जो अक्सर बिना कारण अवकाश से पिछड़ते हैं.
7. जिनके विरूद्ध भ्रष्टाचार का आरोप हो.
