Patna: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को बिहार वेटनरी कॉलेज कैम्पस में पशुपालन निदेशालय तथा राज्य स्तरीय संसाधन एवं प्रशिक्षण केन्द्र के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री ने फार्मर्स ट्रेनिंग हॉल सहित भवन के विभिन्न भागों का जायजा लिया और वहां उपलब्ध करायी जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस भवन परिसर की चहारदीवारी को ऊँचा करायें. साथ ही परिसर को साफ सुथरा एवं व्यवस्थित रखें. उन्होंने कहा कि भवन अच्छा बना है. यहां किसान आकर प्रशिक्षण ले सकेंगे जिससे उन्हें काफी फायदा होगा. हमलोग कृषकों एवं पशुपालकों के हित में लगातार काम कर रहे हैं. निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के सचिव शीर्षत कपिल अशोक, जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम०, निदेशक, पशुपालन उज्ज्वल कुमार सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed