Patna: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को महिलाओं के लिए 20 पिंक बसों एवं राज्य अन्तर्गत 166 डिलक्स बसों के परिचालन का लोकार्पण किया. परिवहन विभाग के आयोजित कार्यक्रम में 1 अणे मार्ग से मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया. मुख्यमंत्री ने बसों को रवाना करने के पूर्व बसों का निरीक्षण किया और उसमें उपलब्ध कराये जानेवाली सुविधाओं की जानकारी ली.
महिला सशक्तीकरण की दिशा में राज्य सरकार द्वारा उठाया गया यह महत्वपूर्ण कदम है जिसके तहत 20 पिंक बसों का परिचालन शुरू किया गया है. इससे महिलाओं का सफर सुरक्षित और आरामदायक होगा और उन्हें आवागमन में काफी सहूलियत होगी.
राज्य के विभिन्न जिलों के लिए 166 डिलक्स बसों का परिचालन शुरू किया गया है. इससे राज्य के अंदर यात्रियों का विभिन्न जगहों पर आना-जाना सुगम होगा. साथ ही उनका सफर आरामदायक होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed