Patna: मधुबनी के चनौरागंज स्थित एनएच-27 से बरामद शव मामले का खुलासा करते हुए झंझारपुर थाना पुलिस ने चार आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने अवैध संबंध के वजह से वारदात को अंजाम दिया था. गिरफ्तार आरोपी में कैलाश कुमार ठाकुर, जयशंकर ठाकुर, मुरारी ठाकुर और अनमोल ठाकुर का नाम शामिल है. चारो आरोपी झंझारपुर थाना क्षेत्र के चनौरागंज का रहने वाला है. आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त बाईक, 4 मोबाईल और आरोपी का खून लगा हुआ जूता पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 13 फरवरी की रात करीब 11 बजे झंझारपुर थाना क्षेत्र के एनएच-27 पर चनौरागंज के पास एक अज्ञात शव बरामद हुआ. सूचना पर झंझारपुर थाना पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुँची. जाँच के क्रम में शव की पहचान झंझारपुर थाना क्षेत्र के चनौरगोठ निवासी ओमप्रकाश ठाकुर के रूप में की गई. इस संदर्भ में परिजनों के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर झंझारपुर थाना (कांड संख्या-31/26) में मामला दर्ज किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए मधुबनी एसपी ने झंझारपुर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया. गठित टीम, एफएसएल की टीम, डॉग स्क्वाड, तकनीकी शाखा घटनास्थल पर छानबीन किया. मानवीय आसूचना संकलन के आधार पर चारो आरोपी को घटना में प्रयुक्त बाईक एवं अन्य सामान के साथ गिरफ्तार किया गया. आरोपी ने अपनी संलिप्तता को स्वीकार भी किया हैं. हत्या का कारण प्रेम प्रसंग की बात प्रकाश में आई हैं. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed