Ranchi: चोरी का ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसे जानकर शायद आप भी दंग रह जाएं. शादी-विवाह का सीजन चल रहा है. लेकिन शादी से पहले ही दुल्हा के घर में लाखों के ज्वेलरी की चोरी हो जाती है. जब चोरी करने वाले के नाम का खुलासा होता है तो सभी के पैरों तले जमीन खिसक जाती है. शादी में इस तरह की चोरी का मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. क्योकिं चोर कोई और नही होने वाली दुल्हन ही है. पुलिस आरोपी दुल्हन समेत दो आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में दुल्हन पूजा कुमारी और अजय कुमार का नाम शामिल है. दोनो आरोपी साकची थाना क्षेत्र का रहने वाला है. आरोपी के निशानदेही पर 125 ग्राम सोने का टुकड़ा, नाक का बेसर, चाँदी का दो पायल और चाँदी का चेत्त पुलिस ने बरामद किया है.
मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी ने बताया कि 11 मार्च को वादी सुनील लोहार ने एक लिखित आवेदन थाना में दिया. जिसमें बताया गया कि एक लड़की (पूजा कुमारी) घर से सोना एवं चांदी के आभूषण चुरा लिया है. जिसकी शादी वादी के भतीजे के साथ निर्धारित था. पुलिस आवेदन के आधार पर मामला दर्ज किया. अनुसंधान के क्रम में प्राप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर पूजा कुमारी को गिरफ्तार किया गया. आरोपी के निशानदेही पर चोरी का ज्वेलरी को साकची के आभूषण कारोबारी अजय कुमार के पास से बरामद किया गया. बरामद सभी आभूषणों की बाजार कीमत करीब 2,60,000 है. आरोपी महिला अपराधी से पूछताछ उपरांत यह स्पष्ट हैं कि एक पेशेवर अपराधी है और उनका पूर्व का अपराधिक इतिहास रहा है.
