Ranchi: दरोगा के शव को एसपी समेत अऩ्य पुलिस अधिकारी और कर्मी ने सलामी दिया. लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र के पोडाह निवासी दरोगा हेमंत भगत को दुमका पुलिस केन्द्र को शोक सलामी देते हुए एसपी, सदर एसडीपीओ, मुख्यालय डीएसपी, परिचारी प्रवर, पुलिस एसोसिएशन, पुलिस मेंस एसोसिएशन, पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों ने श्रद्धा सुमन पुष्प श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नम आँखों से विदाई दिया.

बता दे कि शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के नलहची पुल के पास गिट्टी लदे दो ट्रकों की टक्कर हो गई, जिससे दोनों वाहन पलट गए. हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. घटना की सूचना मिलते ही शिकारीपाड़ा थाना में पदस्थापित एसआई हेमंत भगत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, मानवीय संवेदना और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए उन्होंने सभी घायलों को सुरक्षित निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शिकारीपाड़ा पहुंचाया. घायलों को भर्ती कराने के बाद एसआई हेमंत भगत पुनः घटनास्थल पर लौटे और सड़क जाम समाप्त कराने में जुट गए. इसी दौरान दुमका की ओर से आ रही एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भयावह था कि एसआई हेमंत भगत की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस अवर निरीक्षक हेमंत भगत के मृत्यु से दुमका जिला बल पुलिस परिवार काफी आहत है एवं दुमका पुलिस परिवार शोकाकुल हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *