Ranchi: बोकारो से अपहृत जयंत सिंह का गिरिडीह के जलेबिया घाटी के पास से पुलिस ने शव बरामद किया है. वही घटना को अंजाम देने में शामिल आधा दर्जन आरोपी को पुलिस गिरफ्तार किया है. आपसी रंजिश में हत्या की घटना को अंजाम दिया गया. गिरफ्तार चीराचास थाना क्षेत्र के तेजस हाईटस आशियाना फेज-4 के रहने वाले बिनोद कुमार उर्फ बिनोद खोपड़ी, हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर-08 सी के रहने वाले मनोज कुमार उर्फ लुसी, संजय सिंह उर्फ कट्टा, सेक्टर-8 के रहने वाले वरुण कुमार उर्फ वरुण पासवान, रानीपोखर संथाली बस्ती टोला पुरनाटाड के रहने वाले संजय कुमार उर्फ संजय डोन औऱ चास थाना क्षेत्र के सरदार मुहल्ला के रहने वाले आनंद कुमार का नाम शामिल है. आरोपी के पास से ऑल्टोकार (JHDS9AX-8065), 2 मोबाईल और 4 लाठी पुलिस ने बरामद किया है.
मंगलवार को बोकारो एसपी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 11 दिसंबर को अमृता सिंह ने अपने पति जयंत सिंह का अपहरण होने के संबंध में हरला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया था. अपहृत जयंत सिंह का बरामदगी एवं मामले के उद्भेदन के लिए सिटी डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया. एसआईटी की टीम पारस्थित्तिक एवं तकनीकी साक्ष्य की सहायता से मामले का उद्भेदन किया. गिरफ्तार आरोपी विनोद कुमार उर्फ बिनोद खोपड़ी के निशानदेही के आधार पर अपहृत जयंत सिंह के शव को गिरीडीह जिला के मीरटाड़ थाना क्षेत्र के जलेबिया घाटी के पास से बरामद किया गया. बिनोद कुमार उर्फ बिनोद खोपड़ी और मनोज कुमार उर्फ लुसी का अपराधिक इतिहास रहा है. बिनोद कुमार के विरुद्ध बोकारो के विभिन्न थाना में 19 मामला दर्ज है. वही मनोज कुमार के विरुद्ध एक मामला दर्ज है.
