Ranchi: दुमका-भागलपुर रोड में बढ़त गांव स्थित पुल के पास रोड किनारे बरामद अज्ञात पुरूष का शव की पहचान करते हुए पुलिस एक अपराधी को गिरफ्तार किया है. मृतक ट्रक ड्राईवर सह मालिक की पहचान दिलीप राउत के रूप में कई गई है. जो बिहार के सारण जिले के छपरा स्थित बरदेहिया का रहने वाला था. अपराधियों ने धान और ट्रक बेचने को लेकर घटना को अंजाम दिया था. गिरफ्तार आरोपी में बिहार के बांका जिले के सुईया थाना क्षेत्र के जेरुआ निवासी प्रेम कुमार गोस्वामी का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर जल हुआ ट्रक (NL01AC0082), एक मोबाईल और एक पेन ड्राईव पुलिस ने बरामद किया है.
शुक्रवार को घटना की जानकारी देते हुए दुमका एसपी ने बताया कि 3 अप्रैल को सुबह में ग्रामीणों एवं स्थानीय चौकीदार के माध्यम से हँसडीहा थाना प्रभारी को सूचना प्राप्त मिली कि दुमका-भागलपुर रोड में बढ़त गांव स्थित पुल के पास रोड किनारे एक अज्ञात पुरूष का शव पड़ा हुआ है. सूचना पर पुलिस सनहा दर्ज कर घटनास्थल पर पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीजेएमसीएच अस्पताल भेज दिया. आस-पास के ग्रामीणों तथा मीडिया से सम्पर्क स्थापित कर शव को पहचान कराने का प्रयास किया गया. वही हँसडीहा थाना के चौकीदार शीतल दास के फर्दबयान के आधार पर अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध अज्ञात व्यक्ति की हत्या कर शव को छुपाने के आरोप में हँसडीहा थाना (काण्ड सं0-31/25) में मामला दर्ज किया गया. अनुसंधान के क्रम में पता चला कि बिहार के समस्तीपुर से ट्रक (NL01AC0082) में धान लोड कर वर्द्धमान जा रहे ट्रक व चालक दिलीप राउत गायब है. मृतक के परिजनो ने शव एवं कपड़ों से दिलीप राउत की पहचान की. अनुसंधान के क्रम में घटना में संलिप्त संदिग्ध के बारे में पता चलते ही जरमुण्डी एसडीपीओ के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल प्रेम कुमार गोस्वामी को घर से पूछ-ताछ के लिए हँसडीहा थाना लाया गया. गहनता से पूछताछ के क्रम में अपना अपराध स्वीकार करते हुए एक अन्य सहयोगी संजय यादव का नाम बताया. साथ ही बताया कि धान और ट्रक बेचने के नियत से ट्रक ड्राईवर सह मालिक दिलीप राउत को चलते ट्रक में गोली मारकर हत्या कर रोड किनारे शव को फेंक दिया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed