Ranchi: सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के सितु निवासी दस दिनों से लापता रश्मि कस्ट्रक्शन के सुपरवाईजर विजय कुमार दास हत्याकांड का खुलासा करते हुए रांची के दलादली ओपी पुलिस ने आरोपी भाई-बहन को गिरफ्तार किया है. शादी से इंकार करने पर प्रेमिका ने बहन और भाई के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था. गिरफ्तार आरोपी में नगड़ी थाना क्षेत्र में रहने वाली रौशनी देवी, बहन सिमा देवी और बेड़ो थाना क्षेत्र के रहने वाला भाई भुपेश बैठा का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर 4 मोबाईल, मृतक का बाईक (JH01ES0377) और चाकु पुलिस ने बरामद किया है.
मामले की जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी ने बताया कि 3 मार्च को सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के सितु निवासी अजय कुमार दास ने दलादली ओपी में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया कि 24 फरवरी की रात विजय कुमार दास अपने एक दोस्त के बाईक (JH01ES0377) से निकले हैं जो अबतक लापता है. एवं परिजनों ने रौशनी देवी नामक महिला पर कुटकर्म का संदेह व्यक्त किया. रौशनी देवी के साथ विजय कुमार दास का प्रेम संबंध था. रांची एसएसपी ने संज्ञान लेते हुए आवश्यक जाँच एवं मामले के उद्भेदन के लिए ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया. पुलिस ने तकनीकी जाँच एवं रौशनी देवी, सीमा देवी व भूपेश बैठा से पुछताछ के उपरांत यह पाया कि विजय कुमार दास और रौशनी कुमारी का अवैध संबंध था तथा रौशनी कुमारी विजय कुमार दास पर शादी करने का दबाव बना रही थी एवं मृतक विजय कुमार दास रौशनी कुमारी से शादी करने से इकार कर रहे थे. जिसके बाद रौशनी देवी अपने बहन सीमा देवी एवं भाई भुपेश बैठा के साथ मिलकर विजय कुमार दास को जान से मारने का योजना बनाए तथा रौशनी देवी बेड़ो के जजिया स्थित अपने नवनिर्मित घर में विजय कुमार दास को ले गई जहां दारू पिलाने के बाद जब बिजय कुमार दास नशे की हालत में आ गया तो मौका पाकर तीनों ने मिलकर विजय कुमार दास का गला रेतने के बाद पेट में चाकु घोंप कर निर्मम हत्या कर दी तथा लाश को छुपाने के लिए लाश को बोरे में भरकर टेगरिया ले गए और मृतक विजय को बाईक में बांधकर टेगरिया स्थित कुआं में डाल दिया. आरोपी के निशानदेही पर दस दिनो से लापता विजय कुमार दास का शव बाईक (JH01ES0377) से बंधा हुए स्थिति में बेड़ों के ग्राम टेंगरिया स्थित एक कुआं से बरामद किया गया. घटना में प्रयुक्त चाकु को आरोपी रौशनी देवी के घर से बरामद किया गया. तीनों आरोपी को गिरफ्तार किया गया.
