Patna: दो दिन से गायब युवती का शव झाड़ी से बरामद किया गया है. दूसरे युवक से बात करने पर नाराज प्रेमी ने ही गला दबाकर हत्या कर चेहरा पर तेजाब डाल दिया था. गोपालगंज के बरौली थाना पुलिस ने मामले का उद्भेदन करते हुए आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. सिधवलिया थाना क्षेत्र के सगउआ निवासी आरोपी बृजकिशोर राम के निशानदेही पर पुलिस ने मृतिका का टुटा हुआ मोबाइल, सिम कार्ड एवं तेजाब का डब्बा बरामद किया है. वही घटना में संलिप्त एक विधि विरूद्ध बालक को निरूद्ध किया गया.

जानकारी के मुताबिक 23 अप्रैल को बरौली थाना पर ग्राम बखरौर जद्दी की एक युवती के गुम होने का आवेदन थाना में दिया गया. पुलिस गुमशुदगी का सनहा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई. इसी क्रम में 25 अप्रैल को बखरौर जद्दी के घनी झाड़ी में एक अज्ञात युवती का शव होने की सूचना मिली. जिसकी पहचान बखरौर जद्दी निवासी शिवदयाल राम की पुत्री के रूप में की गई. इस संबंध में बरौली थाना (कांड सं0 119/2025) मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया. अनुसंधान के क्रम में तकनीकी व मानवीय सूचना के आधार पर मृतिका का प्रेमी बृज किशोर राम को गिरफ्तार किया गया. आरोपी ने पुलिस को बताया गया कि मृतिका के किसी अन्य लड़का से बात-चीत करने को लेकर आवेश में आकर मृतिका को घर से बुलाकर गला दबाकर हत्या कर दिया. तथा शव को झाड़ी में छुपाकर चेहरा पर तेजाब डाल दिया गया. मृतिका का मोबाइल तोड़कर पोखरा में फेंककर फरार हो गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *