Ranchi: टुरिया गगराई हत्याकांड का खुलासा करते हुए चाईबासा के जेटेया थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मृतिका आऱोपी का रिश्ते की फुफू लगती थी. आरोपी को मृतिका अक्सर कहती थी तुमको और तुम्हारी पत्नी के नाम से मंदिर में पूजा करेंगे और दोनों बीमार होकर मर जाएगा. इसी वजह से आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया. गिरफ्तार आरोपी गागा गगराई जेटेया थाना क्षेत्र के चिरूपासया का रहने वाला है. आरोपी के निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक लोहा का टांगी, मृतिका का खून लगा मिट्टी, मृतिका का खून लगा गमछा, हाफ टीशर्ट और फुलपैंट पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राकेश सिंकु के लिखित आवेदन के आधार पर अज्ञात अपराधी के विरूद्ध फुफू टुरिया गगराई को धारदार हथियार से हत्या करने के आरोप में जेटेया थाना (काण्ड संख्या 04/26) में मामला दर्ज किया गया. मामले के उद्भेदन के लिए एक छापामारी टीम का गठन किया गया.
पुलिस से मिली जानकरी के अनुसार संदिग्ध अपराधी का पता लगाने के लिए लगातार छापामारी किया जा रहा था. इसी दरम्यान ग्रामीणों से पूछ ताछ करने पर पता चला कि घटनास्थल से बरामद हाफ टीशर्ट एवं फुल पैंट चिरूपासया गाँव का निवासी गागा गगराई का है. उक्त कपड़ा में घुमते हुए गागा गगराई को गाँव में बहुत बार देखा गया है. इसके बाद गागा गगराई को हिरासत में लेकर पूछ ताछ किया गया तो बताया कि दुरिया गगराई करीब एक वर्ष पहले से ही हमको ताना मारती थी कि तुमको और तुम्हारी पत्नी के नाम से मंदिर में पूजा करेंगे और दोनों बीमार होकर मर जाएगा. इसी तरह बात बोल-बोलकर ताना मारती थी तो हमको बुरा लगता था. दुरिया गगराई रिस्ते में फुफू लगती है. 9 अप्रैल को 08:30 बजे रात में गागा गगराई के घर तरफ रोड पर दुरिया गगराई को घुमते हुए देखा तो तुरन्त गागा गगराई के मन में विचार आया कि टुरिया गगराई हमको बार-बार ताना मारती रहती है. आज इसका काम तमाम कर देते हैं बोलकर अपने घर से चुपके से धरदार टांगी लिया और बीमा गगराई के घर जाने वाले रास्ता पर जाकर आम पेड़ के पास छुप गया. क्योंकि टुरिया गगराई आज कल बीमा गगराई के घर में ही रह रही थी. थोड़ी देर में दुरिया गगराई को आते देखा तो गागा गगराई अपने पहने हुए हरा रंग का टी शर्ट और ब्लू रंग का फुल पैंट खोल दिये और चड्डी में ही दुरिया गगराई को दौड़ा कर पिपल पेड़ के पास खेत में जान से मारने के नियत से धारदार टांगी से दुरिया गगराई के पेट में जोर से मार दिया जिससे दुरिया गगराई वहीं पर जमीन पर गिर गई और फिर एक बार टांगी से दुरिया गगराई के कानपट्टी के उपर जोर से मार दिया तो पूरी तरह से वो मृत अवास्था में हो गई. उसके बाद दुरिया गगराई के शव को गागा गगराई अकेले घसीटकर छिपाने के नियत से वहाँ से तुरन्त ले गये और उतर दिशा करीब 500 मी० की दूरी पर गंगाधार लागुरी के गोड़ा खेत के पास हल्का गढ़ा में छुपाकर वहाँ से भाग गया. उसके बाद मारने में उपयोग किये गये टांगी को साथ में लेकर डुमरजोवा गाँव जाने वाले रास्ते पर स्थित कुचिका नदी में बना पुल के पास पानी में टांगी को फेंक दिया था. आरोपी के निशानदेही पर कुचिका नदी से घटना में प्रयुक्त टांगी बरामद किया गया. गिरफ्तार आरोपी गागा गगराई ने अपना अपराध स्वीकार किया.
