Ranchi: 18 साल से फरार चल रहे आरोपी को खूंटी के तोरपा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया. आरोपी फिरौती के लिए तीन वर्षीय बच्चा का अपहरण कर जघन्य हत्या की घटना को अंजाम दिया था. गिरफ्तार आरोपी शिशुपाल सिंह पूरे परिवार के साथ फरार था.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी तोरपा थाना (काण्ड सं0 10/07) में दर्ज मामले मे विगत 18 वर्षों से फिरार चल रहा था.आरोपी के विरुद्ध स्थायी वारंटी जारी था. शिशुपाल सिंह को पुनदाग टीओपी क्षेत्र से गोपनीय सूचना के आधार पर तोरपा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया.
