Ranchi: हरमू मैदान से बाईक चोरी कर शहर में चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दे रहे आरोपी को जगरनाथपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी में हिदपीढ़ी थाना क्षेत्र के भट्टी चौक नियर मदिना मस्जिद के रहने वाले मतिउल्लाह अंसारी और सेंट्रल स्ट्रीट नियर एकरा मस्जिद के रहने वाले अरशद हैदरी का नाम शामिल है. आरोपी के पास से पल्सर 220 सीसी (JH06K-2790) और 16 ग्राम गला हुआ सोना पुलिस ने बरामद किया है. बरामद बाईक मतिउल्लाह अंसारी ने अगस्त माह में हरमू मैदान से चोरी किया था. जिसका चैन छिनतई में इस्तेमाल किया जा रहा था. बरामद बाईक से कई छिनतई की घटना को अंजाम दिया गया.

मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी ने बताया कि हाल के दिनों में रांची शहरी क्षेत्र में घटित हुए महिलाओं से चैन छिनतई की घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए गठित टीम गुप्त सूचना के आधार पर जगरनाथपुर थाना के सेक्टर-02 क्रांति चौक मैदान के पास से एक चोरी के पल्सर बाईक पर सवार होकर जा रहे दो व्यक्तियों में से मतिउल्लाह को खदेड़कर बाईक के साथ पकड़ा गया. दुसरा भागने में सफल रहा. इस बाईक के अलावे अन्य बाईक का भी इस्तेमाल चैन छिनतई में किया है. छिना हुआ चैन को एकरा मस्जिद के पास रहने वाले अरशद हैदरी को बेचते है. अरशद हैदरी को मेन रोड से गिरफ्तार किया गया. जिसने बताया कि छिना हुआ दो सोने का चैन मिला है. जिसे बाबा टॉवर में जर्नादन कुमार को दिये है. ये जेवर ज्वेलर्स मेन रोड आर अली ग्रेण्ड मॉल सोने के दुकान में कारीगरी का काम काफी दिनों से करते है. मतिउल्लाह अंसारी का अपराधिक इतिहास रहा है. विभिन्न थाना में 17 मामले दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *